{"_id":"6191398925c3d53cbe35f3a5","slug":"devalgarh-won-kho-kho-and-volleyball-competitions-shrinagar-news-drn3960807175","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवलगढ़ ने जीती खो-खो और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवलगढ़ ने जीती खो-खो और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड मुख्यालय खिर्सू में खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता के उद्घाटन पर आयोजित बालक वर्ग की कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता देवलगढ़ के नाम रही।
खिर्सू खेल मैदान में ब्लॉक प्रमुख भवानी गायत्री, खंड विकास अधिकारी दिनेश पंत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार और ग्राम प्रधान ग्वाड़ नीता देवी ने किया। मौके पर आयोजित बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ मनोज (चमराड़ा) और बालिका वर्ग की कनक राणा ने जीती। इसी प्रतियोगिता के बाल वर्ग में जतिन रावत (पोखरी) व लक्की (देवलगढ़) और बालिका वर्ग में अक्षिता व प्रिया ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग मेें अमन ने पहला, जतिन ने दूसरा और अनुज भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अक्षिता प्रथम, अनामिका द्वितीय एवं आरुषि तृतीय स्थान पर रही।
800 मीटर दौड़ बालक वर्ग मेें अमन भट्ट का पहला, अभिषेक का दूसरा और अमन कुमार का तीसरा स्थान रहा। बालिका वर्ग मेें प्रिया, संध्या और आइशा क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता चमराड़ा ने जीती। बालिका वर्ग की कबड्डी में पोखरी और खो-खो में चमराड़ा की बालिकाएं विजेता रहीं। प्रतियोगिता के आयोजन में मुकेश कुमार, केशर कोटियाल, जयकृत भंडारी, सतेंद्र, दुर्गेश बड़थ्वाल, अनिल काला, सुशील डंडरियाल, प्रकाश, विवेक कप्रवाण और पूजा जोशी ने योगदान दिया।