फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Desolated on the political parties of Uttarakhand

उत्तराखंड के राजनीतिक दलों पर बिफरे वीरान

Fri, 16 Jul 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Desolated on the political parties of Uttarakhand
गढ़वाली फिल्मों के निर्देशक व गीतकार गणेश वीरान ने पत्रकारवार्ता में प्रदेश के समस्त राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा। वीरान ने कहा कि राज्य गठन को 21 वर्ष हो गए हैं लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने अब तक लोक संस्कृति, रंगकर्म व फिल्म जगत को अपने एजेंडे में तरजीह नहीं दी। उत्तराखंड के राजनीतिक दलों का उपेक्षापूर्ण व्यवहार आगामी विधानसभा चुनाव में भी बना रहा तो दलों का खुला बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तक उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री ठीक से अस्तित्व में नहीं आ पाई है। राज्य में फिल्मांकन की अपार संभावनाओं के बाद भी कलाकारों, रंग कर्मियों व फिल्मकारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वीरान ने कहा कि राजनीतिक दलों के घोषणा पत्रों में कलाकारों, फिल्मकारों के लिए कोई जगह न होना दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने सभी फिल्मकारों, रंग कर्मियों, संस्कृति कर्मियों को एक मंच पर आकर इस दिशा में सरकार को जगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने अब भी उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो राजनीतिक दलों का विरोध के साथ ही बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed