फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Deposit the fee by August 9 for admission to the third semester.

Pauri News: तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश के लिए नौ अगस्त कर करें शुल्क जमा

Sat, 01 Aug 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Deposit the fee by August 9 for admission to the third semester.
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय परिसरों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट पूरे कर दिए हैं वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट hnbgu.ac.in⁠ से आवेदनपत्र भरकर 1 से 10 अगस्त के बीच संबंधित प्रवेश समिति के समक्ष दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कहा ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए पोर्टल 31 जुलाई से 9 अगस्त तक खुला रहेगा। नियमित विद्यार्थी hnbgu.samarth.edu.in⁠ पर लॉगिन कर शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं, तृतीय सेमेस्टर के पूर्वविद्यार्थियों को शुल्क जमा करने से पहले संबंधित प्रवेश समिति से अपना शुल्क सक्रिय कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद वह विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से शुल्क जमा कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed