फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Department forgot to deploy employees

Pauri News: कर्मचारियों की तैनाती करना भूला विभाग

Mon, 05 Feb 2024 05:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
Department forgot to deploy employees
स्टॉफ की कमी से जूझ रहा पीएमजीएसवाई लोनिवि का वृत्त और खंड कार्यालय
विज्ञापन




श्रीनगर। गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए सरकार ने 2010 में पीएमजीएसवाई, लोनिवि वृत्त एवं खंड कार्यालय सृजित किए थे। उस समय सभी कार्यालयों में पूरा स्टॉफ था, लेकिन धीरे-धीरेे कर्मचारियों की पदोन्नति और सेवानिवृत्ति होने से यह पद खाली होते गए। वर्तमान में पीएमजीएसवाई के वृत्त श्रीनगर और खंड कार्यालय कीर्तिनगर में स्टॉफ की भारी कमी है।



पीएमजीएसवाई लोनिवि खंड कार्यालय कीर्तिनगर में प्रशासनिक अधिकारी की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद रिक्त है। सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ सहायक, लेखाकार का पद भी खाली हैं। वहीं सर्किल कार्यालय श्रीनगर में भी प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त हैं, जबकि तीन में से एक वरिष्ठ सहायक से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड लोनिवि वृत्तीय कार्यालय मिनिस्ट्रीयल संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद बछेती ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों के लिए सड़क निर्माण की योजना स्वीकृत की गई। योजना के तहत गावों को जोड़ने के लिए 2010 में पीएमजीएसवाई, लोनिवि वृत्त/खंडों का सृजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सृजित किए गए कार्यालयों में संवर्गवार स्वीकृत विभागीय ढांचे के तहत लोनिवि के अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, जिसके पश्चात तैनात कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्यों का भलीभांति निर्वहन किया गया, लेकिन सरकार द्वारा नवसृजित वृत्त एवं खंडों को निसंवर्गीय घोषित कर 38 संवर्गीय पदों को समाप्त किया गया, जबकि प्रदेश सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत नवसृजित वृत्त एवं खंडों में किसी भी प्रकार से कोई पद सृजित नहीं किया गया था।



इससे लोनिवि कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में पीएमजीएसवाई, लोनिवि, वृत्त / खंडीय कार्यालयों से लोनिवि के अधिकारियों/कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। बछेती ने शासन से शीघ्र समस्या का समाधान कर समाप्त किए गए पदों को पूर्व भांति रखे जाने की मांग की है।




-वृत्त तथा खंडों में कर्मचारियों के काफी पद रिक्त हैं। अभी खंडों से वृत्तीय कार्यालय में व्यवस्था बनाई जा रही है। कर्मियों की तैनाती के लिए चीफ को पत्र भेजा गया है। जल्द ही आउट सोर्स आदि माध्यमाें से यह कमी दूर की जाएगी। -एसके बछलियाल, अधीक्षण अभियंता, पीएमजीएसवाई वृत्तीय कार्यालय श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed