फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demonstration of villagers against the corporation

Pauri News: निगम के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 22 Dec 2024 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers against the corporation

विज्ञापन
श्रीनगर। रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री गणेश भट्ट के नेतृत्व में उफल्डा निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कीर्तिनगर पुराने पुल को जोड़ने वाले आंतरिक मार्ग पर क्षेत्रवासियों ने यहां धरना दिया व निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एक घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
मौके पर सर्वसम्मति से उफल्डा बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसका अध्यक्ष अनीता देवी को बनाया गया। अनिता देवी ने कहा कि नगर निगम का हिस्सा होने के बावजूद क्षेत्र में पेयजल,विद्युत आपूर्ति, आवारा जानवरों और नालियों की समस्या बनी रहती हैं। मंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि उफल्डा जब गांव था तो मूलभूत सुविधाओं को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था, लेकिन निगम का हिस्सा बनने के बाद यहां की स्थिति खराब बनी हुई है।
विज्ञापन

अगर चार जनवरी तक नगर निगम प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो पांच जनवरी को क्षेत्र के लोग एनएच बाधित करने के साथ नगर निगम में क्षेत्र के सभी आवारा जानवरों को लेकर जाएंगे। धरना प्रदर्शन में अनीता देवी, गीता देवी, मंगल सिंह, रामी देवी, सावित्री, स्थानीय गेंदा लाल, सुरेंद्र खत्रीमानसी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed