फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand to connect villages with Bidoli pumping scheme drinking water

Pauri News: गांवों को बिडोली पंपिंग योजना पेयजल से जोड़ने की मांग

Fri, 04 Aug 2023 04:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Demand to connect villages with Bidoli pumping scheme drinking water
पौड़ी। विकासखंड खिर्सू के ग्राम सभा कलियासौड़ से ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचा। उन्होंने डीएम डाॅ. आशीष चौहान को ज्ञापन देकर ग्रामसभा मेें सम्मलित सभी गांवों को बिडोली पंपिंग योजना से जोड़ने की मांग की। ग्राम प्रधान सावित्री देवी, कलम सिंह नेगी, अचला नंद चमोली, राकेश चमोली, ज्योति चमोली ने कहा कि पूर्व में जब डिक्वाल गांव पंपिंग पेयजल योजना बनी तो उससे भी ग्रामसभा को वंचित रखा गया है। उनका कहना है कि बिडोली पंपिंग पेयजल योजना ग्राम पंचायत कलियासौड की सीमा से ही प्रारंभ हो रही है। ऐसे में ग्रामसभा में शामिल ग्राम हैडी, कलियासौड, ढामक, चाेपड़ा, कालीगढ़, अरखुन, भटटीसेरा गांवों को बिडोली पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ा जाना जरुरी है ताकि इन गांवों में पेयजल की समस्या को दूर किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed