{"_id":"6aef1c70ffd42200bc02b474","slug":"demand-raised-to-improve-the-historical-heritage-of-devalgarh-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-128341-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवलगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवलगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने की उठी मांग
Sat, 07 Nov 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक से महत्वपूर्ण देवलगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव विकास की राह में बाधा बना हुआ है। क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन से जोड़ने और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने की मांग उठी है। देवलगढ़ क्षेत्र विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंजिका प्रसाद उनियाल का कहना है कि देवलगढ़ में धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण स्थल आज भी सुविधाओं के अभाव में पर्यटकों की पहुंच से दूर हैं। अजयपाल काल के प्राचीन जल स्रोतों (कुओं) तक पहुंचने वाले रास्तों का विकास कर इन ऐतिहासिक धरोहरों को भी पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की मांग की गई है। संवाद
बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारी बैठक पर जोर
श्रीनगर। आगामी बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2026 के सफल संचालन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। महापौर आरती भंडारी ने निगम कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक कर मेले के आयोजन, विभिन्न कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया गया। इस अवसर पर महापौर ने सभी पार्षदों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। बैठक में सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार उपस्थित रहे। संवाद
श्रीनगर पॉलिटेक्निक में 18 नवंबर से लगेगा रोजगार मेला
श्रीनगर। राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में 18 नवंबर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 50 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लेंगी। इसमें गढ़वाल मंडल के 39 तकनीकी शिक्षण संस्थानों के करीब 1200 छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। रोजगार मेले के आयोजन को लेकर तकनीकी शिक्षा उप निदेशक एसके वर्मा ने नगर निगम कार्यालय में महापौर आरती भंडारी से भेंट कर जानकारी साझा की। इस दौरान रोजगार मेले की तैयारियों और आयोजन को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष गोपाल बुटोला और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के विभागाध्यक्ष मंजीत कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो
श्रीनगर। खिर्सू विकासखंड के जाख डाकघर में खाताधारकों के खातों में कथित वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेनदेन की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। चमराडा से क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरजीत सिंह बिष्ट ने नोडल अधिकारी ब्लॉक विकास समिति खिर्सू को पत्र सौंपकर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में सुरजीत बिष्ट ने कहा है कि पत्र में 9 जुलाई को खिर्सू के जनप्रतिनिधियों ने जाख डाकघर के शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के विरुद्ध खाताधारकों के खातों में कथित वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेनदेन की शिकायत मुख्य डाक अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल से की थी। शिकायत के तीन माह बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। संवाद
रंगोली प्रतियोगिता में मंदाकिनी सदन ने मारी बाजी
श्रीनगर। एंजल्स हेवन स्कूल खंदूखाल में दीपावली समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने रंगोली, मेहंदी और कविता पाठ सहित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही स्वच्छता, सद्भावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में मंदाकिनी सदन ने प्रथम, भागीरथी सदन ने द्वितीय और अलकनंदा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद