फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for the construction of speed breakers

Pauri News: स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

Fri, 26 Jun 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 26 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Demand for the construction of speed breakers
श्रीनगर। नगर क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने काला रोड, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग और गुरुद्वारा रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना है कि जल्द सभी व्यापारियों की ओर से नगर निगम को औपचारिक प्रस्ताव सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि काला रोड, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग और गुरुद्वारा रोड पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। इन मार्गों पर दोपहिया वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यदि इन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाते हैं तो वाहनों की रफ्तार नियंत्रित होगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने नगर निगम से जनहित को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी जगमोहन कालड़ा, राहुल, सुरेश, दिनेश, दीपक और ओमप्रकाश सहित अन्य लोगों ने भी नगर निगम से जल्द स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग उठाई। वहीं सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने कहा कि यदि व्यापारियों की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव प्राप्त होता है तो निगम उस पर विचार करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed