फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for clean drinking water

Pauri News: स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की उठाई मांग

Fri, 29 May 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 29 May 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for clean drinking water
पौड़ी। शहर में यात्रियों व शहरवासियों के लिए सार्वजनिक स्थानों में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से समस्याएं हो रही हैं। यात्रियों व शहरवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। यात्रियों व शहरवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ पेयजल नहीं मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी बनी हुई है।शहर के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश गौरशाली ने शहर के विभिन्न स्थानों में लोगों के लिए प्याऊ लगाने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन शहरवासियों व यात्रियों के लिए शहर में कही भी पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है। जिससे सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इन दिनों छुट्टियों में महानगरों से भी प्रवासी लोगों का शहर में आना शुरू हो गया है। उन्होंने नगरपालिका से जल्द ही शहर के विभिन्न स्थानों में प्याऊ लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed