फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Block level Sanskrit competition from 23rd

Pauri News: खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 23 से

Mon, 14 Sep 2026 04:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
Block level Sanskrit competition from 23rd
श्रीनगर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में आगामी 23 सितम्बर से राइंका देवलगढ़ में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खंड संयोजक और संस्कृत प्रवक्ता मनमोहन भट्ट ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित होगी। कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थी कनिष्ठ वर्ग में और कक्षा 11 से स्नातकोत्तर के छात्र वरिष्ठ वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत की देखरेख में यह प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कहा कि छात्रों में संस्कृत भाषा, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने को लेकर संस्कृत अकादमी द्वारा समय-समय पर यह प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed