फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Debris fell on the bike, the young man died

बाइक के ऊपर गिरा मलबा, युवक की मौत

Sat, 20 Jun 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Debris fell on the bike, the young man died
यहां से करीब 10 किमी दूर श्रीनगर की ओर बदरीनाथ हाईवे पर पतंजलि आश्रम मूल्यागांव के समीप बाइक के ऊपर मलबा गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को संकुल्ड ललूड़ीखाल जिला टिहरी निवासी जसपाल सिंह (24) पुत्र त्रिलोक सिंह और संदीप सिंह (25) पुत्र जोत सिंह पंतजलि आश्रम मूल्यागांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से मलबे और पत्थर गिरने लगे। प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि जसपाल मलबे के साथ करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया, जहां पत्थर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संदीप मलबे में दबने से घायल हो गया। संदीप को मलबे से निकालकर प्राइवेट वाहन से श्रीनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed