फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dead body of missing youth found in ditch after eight days

Pauri News: आठ दिन बाद खाई में मिला लापता युवक का शव

Sat, 26 Nov 2022 08:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:53 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in ditch after eight days
गत आठ दिन से लापता चल रहा दिल्ली निवासी एक युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देवप्रयाग थाने के एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि पालम दिल्ली निवासी अनिल (35) पुत्र इंद्र सिंह बागवान गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। वे 18 नवंबर को बागवान से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी राजस्व पुलिस में दर्ज करवाई गई थी। बाद में मामला देवप्रयाग पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया। अनिल की आखिरी लोकेशन देवप्रयाग में मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस को बाह बाजार क्षेत्र से एक शव के अलकनंदा नदी के निकट खाई में दिखने की सूचना मिली जिसके बाद श्रीनगर से पहुंची एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed