{"_id":"9b6f062f18471acd032af521b9ebe0f6","slug":"dance-on-filmi-songs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी और लोकनृत्यों पर थिरके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी और लोकनृत्यों पर थिरके बच्चे
कोटद्वार
Updated Mon, 16 Nov 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित महाराज अग्रसेन जयंती समारोह के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने फिल्मी और लोक नृत्यों के माध्यम से समा बांधा। वैश्य समाज के 67 मेधावियों और समाज में उल्लेखनीय कार्य के लिए चार लोगों को सम्मानित किया गया।
रविवार देर शाम को नजीबाबाद रोड स्थित चंद्रज्योति कुंज में सांस्कृतिक और सम्मान समारोह हुआ। बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी सीता गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेेगी, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, सभा के अध्यक्ष दिनेश ऐरन ने संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन की चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत बच्चों ने गणेश वंदना से की। इसके बाद राजस्थानी लोक नृत्य से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। एकल नृत्य में फिल्मी गीतों पर बच्चे खूब थिरके। वहीं श्याम बाबा के भजनों ने समारोह का माहौल भक्तिमय कर दिया। जादूगर शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सभा की ओर से अतिथियों द्वारा वर्ष 2014-15 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में ससम्मान उत्तीर्ण होने वाले मेधावी 67 बच्चों और खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वैश्य अग्रवाल सभा के संरक्षक राकेश गर्ग, राकेश मित्तल, सुनील कुमार और सामाजिक सौहार्द के लिए मो. इमरान को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नीरज अग्रवाल, अरविंद बंसल, मंजू बंसल, नवीन गोयल, महेंद्र अग्रवाल, सुनील बिष्ट, गोपाल बंसल, राजीव गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, प्रतीक गुप्ता, नितिन गोयल, श्याम सुंदर अग्रवाल, शरद गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी, विकास माहेश्वरी, शिवकुमार अग्रवाल, माहित गर्ग, ऋषि ऐरन, नरेंद्र अग्रवाल, अमिताभ अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।