फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dairy launched by women self help group

महिला स्वयं सहायता समूह ने किया डेयरी का शुभारंभ

Tue, 02 Nov 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Dairy launched by women self help group
कीर्तिनगर ब्लाक के पठवाड़ा गांव में दुग्ध डेयरी के उद्घाटन पर मौजूद समूह की महिलाएं एवं अधिकारी? - फोटो : SHRINAGAR
विकासखंड कीर्तिनगर की ग्राम पंचायत पठवाड़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत डेयरी का शुभारंभ किया गया। इसमें क्षेत्र के आठ गांवों के 24 महिला स्वयं सहायता समूह दुग्ध एकत्रित कर उत्पाद तैयार करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पठवाड़ा गांव में खंड विकास अधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सकलानी ने डेयरी का शुभारंभ करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह को कम्युनिटी इंवेशमेंट फंड से डेढ़ लाख का ऋण उपलब्ध करवाया है। महिलाओं को डेयरी उद्योग के संचालन में मदद मिलेगी। बीडीओ ने महिलाओं को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक महेश रावत ने बताया कि आउटलेट में क्षेत्र के पशुपालकों को दुग्ध विपणन में आसानी होगी। उन्होंने अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक दिनेश रावत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की एरिया कोआर्डिनेटर रुचि बहुगुणा और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed