{"_id":"597cb7b74f1c1b94198b46df","slug":"81501345719-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे पेड़ काटने वालों पर एफआईआर की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरे पेड़ काटने वालों पर एफआईआर की तैयारी
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। बैंज्वाड़ी में 102 हरे पेड़ों का अवैध कटान करने वालों पर जिला प्रशासन मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। प्रशासन की जांच में भी पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हो रही है। जांच पूरी होते ही आरोपियों पर पौड़ी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
बैंज्वाड़ी वन पंचायत क्षेत्र में 102 हरे पेड़ों का कुछ लोगों ने अवैध कटान कर दिया था। इसमें तीन पेड़ों तो पूरी तरह से काटे गए थे। शिकायत पर गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ रमेश चंद्रा ने मामले की जांच कराई। जांच में पता लगा कि वन पंचायत से लॉपिंग चापिंग की अनुमति के नाम पर अवैध कटान हुआ है। घटनास्थल वन पंचायत क्षेत्र का होने के कारण डीएफओ ने अवैध कटान की जांच रिपोर्ट विस्तृत जांच के जिलाधिकारी को भेजी। अमर उजाला ने 12 और 13 जुलाई के अंक में इस प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया। डीएम सुशील कुमार ने मामले की जांच एसडीएम सदर केएस नेगी को सौंपी। प्रशासन की जांच रिपोर्ट में भी पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हो रही है। जांच टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर सरपंच और वन पंचायत से लापिंग चापिंग की अनुमति संबंधी दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। एसडीएम केएस नेगी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।