फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   स्कूल परिसर से 24 हरे पेड़ काटने के मामले में मुकदमा दर्ज

स्कूल परिसर से 24 हरे पेड़ काटने के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 12 May 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
स्कूल परिसर से 24 हरे पेड़ काटने के मामले में मुकदमा दर्ज
पौड़ी। कोट ब्लॉक के राजकीय इंटरमीडिएट कालेज परिसर नाहसैंण से 24 हरे पेड़ काटने के मामले में राजस्व पुलिस की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी कानूनगो सुरेंद्र प्रसाद चमोली ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल परिसर से बीते दिनों कई हरे पेड़ों पर आरी चला दी गई थी। आरोप है कि पेड़ों को काटकर स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया। स्कूल प्रिंसिपल विश्वक सेन ने कहा कि स्कूल परिसर से बांज, बुरांश और काफल सहित विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया था। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी पौड़ी, वन विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इस पर वन विभाग के अधिकारियों की ओर से प्रकरण की जांच कर राजस्व पुलिस को मामले में कार्रवाई के लिए लिखा गया था। प्रभारी कानूनगो सुरेंद्र प्रसाद चमोली ने कहा कि वह विभागीय कार्य से देहरादून में हैं। पेड़ काटे जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में जो कोई भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed