फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   छात्रा से छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास

छात्रा से छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास

Sat, 14 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास
पौड़ी। थलीसैंण ब्लॉक के एक डिग्री कॉलेज की छात्रा का पिछले सात महीने से दो युवक जीना मुहाल कर रखा है। आरोपी युवकों ने दो बार उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे अगवा करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, दोनों बार वे छात्रा का मोबाइल फोन लूट कर ले गए तथा उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। युवकों से परेशान छात्रा ने अंतत: शनिवार को राजस्व पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़, बेइज्जती करने, अपहरण का प्रयास, उगाही, लूट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रही चमोली जिले की यह छात्रा एक महाविद्यालय में व्यावसायिक कोर्स कर रही है। इस दौरान उसका परिचय पैठाणी बाजार में मोबाइल रिचार्ज कराने वाले दुकानदार रवि सैनी से हुआ। रवि ने धोखे से छात्रा के कुछ निजी फोटो हासिल कर लिए। बाद में रवि और उसका दोस्त अश्विनी छात्रा को अश्लील मेसैज भी करने लगे। दोनों ने उसकी फेसबुक आईडी भी हैक कर ली। उसके निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा ने आरोप लगाया कि 22 अप्रैल की रात दोनों युवक उसके कमरे में घुस आए थे और उससे छेड़छाड़ कर अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। यही नहीं, उन्होंने छात्रा के परिजनों को भी फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 11 सितंबर को भी दिनदहाड़े दोनों युवकों ने फिर पैठाणी में छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। तब लोगों के आने से युवक फिर छात्रा का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। युवकों से परेशान छात्रा ने शनिवार को पैठाणी पटवारी चौकी में दोनों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकीसैंण के तहसीलदार डीसी पोखरियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, बेइज्जती करने, अपहरण का प्रयास, उगाही, लूट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed