फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   छात्रा से दुराचार के आरोपियों से पोस्को हटी

छात्रा से दुराचार के आरोपियों से पोस्को हटी

Wed, 29 May 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से दुराचार के आरोपियों से पोस्को हटी
श्रीनगर। छात्रा को बहला फुसला कर ले जाने और दुराचार के मामले में नया मोड़ आ गया है। शैक्षणिक दस्तावेजों के अनुसार, छात्रा बालिग निकली, जिसके चलते पुलिस ने मामले में पोक्सो धारा हटा दी।
विज्ञापन

18 मई को महिला थाने में कक्षा 10 की छात्रा के साथ दुराचार का केस दर्ज हुआ था। पीड़िता के अनुसार, उसका दोस्त और एक अन्य युवक उसे घूमने के बहाने ले गए। वह रात में एक रिश्तेदार के यहां रुक गए। जहां उन्होंने उसे नशीला पेय पिलाया। रात में दोस्त के साथ आए युवक ने उसके साथ दुराचार किया, जिस पर पुलिस ने दुराचार के आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो और पीड़िता के दोस्त के खिलाफ बहलाने फुसलाने व पूरे प्रकरण में सहयोग करने का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने छात्रा के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की। सभी में उसकी उम्र अलग-अलग निकली। कुछ में वह नाबालिग थी, तो कुछ में बालिग। महिला थानाध्यक्ष एसआई संध्या नेगी ने बताया कि शैक्षणिक दस्तावेज को आयु का प्रामाणिक दस्तावेज माना जाता है। शैक्षणिक दस्तावेजों में उसकी उम्र घटना के दिन 18 साल से ऊपर थी। जिस पर पोक्सो की धाराओं को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed