फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Creating ruckus by drinking alcohol cost the laborers dearly.

Pauri News: शराब पीकर हुड़दंग मचाना मजदूरों को पड़ा भारी

Tue, 25 Feb 2025 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Creating ruckus by drinking alcohol cost the laborers dearly.
श्रीनगर। नगर के श्रीकोट गंगानाली में अलकनंदा किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाना मजदूरों को भारी पड़ गया। जबकि सत्यापन न करवाने पर पुलिस ने ठेकेदार के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। श्रीकोट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मुकेश गैरोला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नदी किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत टुनटुन मुंडप निवासी बिशनपुरार, बिहार, बृजमोहन निवासी रानीहाट, थाना कीर्तिनगर, संतोष कुमार, धीरज कुमार व मिथुन कुमार सभी मध्यपुरा बिहार निवासी व उमेश यादव बलिया उत्तर प्रदेश निवासी को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में थाना चौकी पर लाई । प्रत्येक आरोपी का 250 रुपये का चालान किया गया है। जबकि ठेकेदार राम सिंह राणा निवासी ग्राम नैथाना जनपद टिहरी गढ़वाल का मजदूरों का सत्यापन न करवाने पर 10 हजार का चालान किया गया है। इसके अलावा 250 का अर्थदंड लगाया गया है। एसआई गैरोला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर क्षेत्र में नशे के खिलाफ बृहद अभियान जारी है। उन्होंने लोगों से नशा तस्करों और सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले लोगों की सूूचना शीघ्र पुलिस को देने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed