फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Craze seen among youth and women for voting

Pauri News: मतदान के लिए युवाओं और महिलाओं में दिखा क्रेज

Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Craze seen among youth and women for voting

विज्ञापन
पौड़ी। नगर पालिका चुनाव को लेकर पौड़ी मे बृहस्पतिवार को वोटरों में खूब उत्साह देखने को मिला। अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को जिताने के लिए वोटरों ने बैलेट पेपर से वोट डालने पहुंचे। मतदान को लेकर जहां युवाओं और महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। वहीं बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता भी वोट डालने में पीछे नहीं रहे। पुलिस की टीम भी मतदान केंद्रों में मौजूद रही।सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान करने के लिए मतदाता मतदान केंद्र में पहुंचने लगे और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके साथ महिला, बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता भी जोश के साथ मतदान के लिए मतदान केंद्रों में पहुंचे और बूथ पर जाकर मतदान किया। वहीं अध्यक्ष व सभासद के प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने उम्मीदवार के लिए मतदाताओं से मतदान की अपील करते नजर आए।

डीएम, विधायक व सीडीओ ने डाला वोट

डीएम डॉ. आशीष चौहान व सीडीओ गिरीश गुणवंत ने वार्ड दो के मतदान केंद्र में मतदान किया। जबकि विधायक राजकुमार पोरी ने वार्ड सात के एसजीआरआर स्थित मतदान केंद्र के बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन




डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने पौड़ी में मतदान केंद्रो में जाकर बूथों में मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौड़ी में निकाय चुनाव के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed