फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Counting of votes for 34 Gram Panchayats Completed

Pauri News: 34 ग्राम पंचायतों की मतगणना हुई पूरी

Sat, 22 Nov 2025 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 22 Nov 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes for 34 Gram Panchayats Completed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

34 ग्राम पंचायतों की मतगणना हुई पूरी
पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत जनपद के नौ विकासखंडों की 34 ग्राम पंचायतों को वार्ड सदस्य मिल गए हैं। यहां हुए उप चुनाव की मतगणना शनिवार को संपन्न हो गई है। उप चुनाव के तहत विकासखंड कोट, थलीसैंण, कल्जीखाल, बीरोंखाल, एकेश्वर, नैनीडांडा, यमकेश्वर, दुगड्डा व द्वारीखाल में ग्राम पंचायतों के 60 पदों पर 123 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। विकास खंड कोट में कुंडी, थलीसैंण के ग्वीठगांव, पाटुली, ऐंठी, बीरोंखाल के दरिया बैजरों व तलाई, कल्जीखाल में सैनार, बिलखेत, बिष्टबूंगा, पल्लीमल्ली, एकेश्वर के नौगांव, धरासू, मौंदाड़ी, नैनीडांडा के पीपली, दिगोली, कमंदा, चामसैंण, यमकेश्वर के माला, खेड़ा तल्ला, पठोला, कांडा, ठांगर, फल्दाकोट मल्ला, बिनक, दुगड्डा के आमसौंड़, नौगांव तल्ला, सरूड़ा हनुमंती, हर्षू, केष्ठा और द्वारीखाल ब्लॉक के ठंठोली, सिमल्या व भैड़गांव के लिए वार्ड सदस्यों का चुन लिया गया। एडीएम अनिल गर्ब्याल ने बताया कि सभी ब्लॉकों में मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed