फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Corporation's opposition also in Dungripanth, Kaliasaur and Farasu

डुंगरीपंथ, कलियासौड़ और फरासू में भी निगम का विरोध

Sun, 07 Nov 2021 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Corporation's opposition also in Dungripanth, Kaliasaur and Farasu
विकासखंड खिर्सू की ग्राम पंचायत डुंगरीपंथ, कलियासौड़ और फरासू के ग्रामीणों ने भी नगर निगम में शामिल किए जाने का विरोध किया है। प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में नगर निगम का नोटिफिकेशन चस्पा करने गई पालिका की टीम को ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी। इसके चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। इससे पूर्व स्वीत और गहड़ में भी पालिका की टीम लोगों का गुस्सा झेल चुकी हैं। उक्त गांवों के लोगों ने भी नोटिफिकेशन को पंचायत भवन में चस्पा नहीं करने दिया था।
विज्ञापन

वर्तमान में श्रीनगर को नगर निगम बनाने की कवायद चल रही है। शासन की ओर से संबंध में निगम के प्रस्ताव की अधिसूचना जारी करते हुए आपत्तियां मांगी गई हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायतों में अधिसूचना को चस्पा किया जा रहा है। रविवार को नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक शशि पंवार के नेतृत्व में पालिका की टीम कलियासौड़, डुंगरीपंथ और फरासू में अधिसूचना चस्पा करने गई। वहां टीम का विरोध हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि जबरन उनकी ग्राम पंचायतों को नगर निगम में सम्मिलित किया जा रहा है। इससे गांवों में मनरेगा समेत अन्य विकास कार्यों पर असर पड़ेगा। आने वाले समय में लोगों को नगर निगम के टैक्स भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन

पंवार ने बताया कि टीम पंचायत भवन में अधिसूचना को चस्पा करने गई थी। ग्रामीणों से पंचायत भवन का पता पूछा गया तो उन्होंने ग्राम पंचायत की सीमा में घुसने से रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वह बिना अनुमति गांव में प्रवेश न करें और चुपचाप चले जाएं। ग्रामीणों से कहा गया कि टीम सिर्फ सूचना चस्पा करने आई है। इस संबंध में वह जिलाधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकते हैं लेकिन ग्रामीण माने नहीं। इससे उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed