फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Corona vaccination, made aware of cleanliness

कोरोना टीकाकरण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sun, 01 Aug 2021 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination, made aware of cleanliness
प्रदेश के उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार पहाड़ में लगातार स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने में जुटी है। डाक्टरों की नियुक्ति, तकनीकी स्टाफ, उपकरणों की कमी को दूर किए जाने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत तीन दिवसीय विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के भ्रमण के तहत ब्लाक मुख्यालय पाबौ पहुंचे। यहां डा. रावत ने जीआईसी चोपडियूं कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। जीआईसी पाबौ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वन नेशन वन राशन कार्ड वितरण करने के साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। इसके बाद रावत ने भाजपा के पाबौ मंडल व पैठाणी मंडल कार्यसमिति बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने अटल आदर्श विद्यालय चाकीसैण में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा अध्यक्ष संपत रावत, राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य पूष्पा देवी, मण्डल अध्यक्ष पाबौ दीपक रावत, डा.पंकज सिंह, डॉ. मनवेंद्र तिवारी, हेमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed