{"_id":"5f32fdb68ebc3e41036840ee","slug":"corona-shrinagar-news-jmu2163533190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट, सिलिंडर आते ही मची लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट, सिलिंडर आते ही मची लूट
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के कोविड केयर अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी है। कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सबसे अहम होने के कारण मरीजों के परिजन इसका पर्याप्त स्टाक रखना चाहते हैं परंतु यह बड़े संकट का कारण बन रहा है। ऐसे में ऑक्सीजन सिलिंडर लाने वाली गाड़ियों के पहुंचते ही मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का जमकर उल्लंघन होता है। ऐसा ही नजारा मंगलवार को स्थानीय महाराजा हरि सिंह अस्पताल में नजर आया जहां सिलिंडर से भरी गाड़ी चंद मिनटों में ही खाली हो गई।
बताया जाता है कि मंगलवार को श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडरों से लदी गाड़ी पहुंचते ही मरीजों के परिजन टूट पड़े, और दो मिनट में ही पूरी गाड़ी खाली हो गई। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि अस्पताल में करीब 200 कोरोना मरीज इलाजरत हैं। इनके लिए ऑक्सीजन बेहद अहम है। किसी के पास अचानक ऑक्सीजन का संकट न हो जाए, इसके लिए परिजन एडवांस स्टॉक रखते हैं। सोमवार को उनके पास एक अटटेंडेंट आया जिसका मरीज गंभीर था परंतु हमारे पास उस समय ऑक्सीजन नहीं था। वार्ड में देखने पर पता चला कि एक बेड के नीचे करीब 5 सिलिंडर भरे रखे थे। इसके कारण मारामारी रहती है।
------
कोट
मेरे संज्ञान में मामला आप लाए हैं। मैं इसका पता लगाकर ऐसी व्यवस्था करता हूं कि किसी को इस प्रकार की स्थितियों का सामना न करना पड़े।
-डॉ. नजीर चौधरी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, महाराजा हरी सिंह अस्पताल, श्रीनगर