{"_id":"6a3d00212b5b92936f0d6cdf","slug":"cooperation-sought-to-make-srinagar-a-pressure-horn-free-zone-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123827-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर को प्रेशर हार्न फ्री जोन बनाने के लिए मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर को प्रेशर हार्न फ्री जोन बनाने के लिए मांगा सहयोग
Thu, 25 Jun 2026 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मेयर आरती भंडारी ने एसएसपी सर्वेश पंवार से मुलाकात कर श्रीनगर को प्रेशर हॉर्न फ्री जोन बनाने के लिए सहयोग मांगा। मेयर आरती ने बताया कि एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द उनकी अध्यक्षता में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग और नगर निगम की संयुक्त बैठक की जाएगी जिसमें इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। मेयर ने कहा कि श्रीनगर शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में प्रेशर हॉर्न से बढ़ता ध्वनि प्रदूषण छात्रों, मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। पहले चरण में पंचपीपल से स्वीत पुल तक क्षेत्र को प्रेशर हॉर्न फ्री जोन बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत प्रेशर हॉर्न पर रोक, बिना वजह हॉर्न बजाने वालों पर कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
गढ़वाल मंडल आयुक्त से भी की मुलाकात
श्रीनगर। मेयर आरती भंडारी ने गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप से भी मुलाकात की। उन्होंने गोला बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोला बाजार श्रीनगर का सबसे ऐतिहासिक और सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र है। बरसात के दौरान यहां जलभराव की समस्या आम हो जाती है। गोला बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए 148.57 लाख की डीपीआर तैयार की जा चुकी है लेकिन धनराशि उपलब्ध न होने के कारण कार्य अटका हुआ है। आयुक्त आनंद स्वरूप ने भरोसा दिलाया कि जल्द सभी संबंधित विभागों की बैठक कर मामले की समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर पार्षद दिनेश पटवाल, रमेश रमोला, आशीष नेगी और राजकुमार भी उपस्थित रहे।