{"_id":"6170187802d8971e20600d02","slug":"construction-of-saudu-jakhi-gawana-motorway-started-shrinagar-news-drn393865212","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौडू जाखी गवाणा मोटर मार्ग का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौडू जाखी गवाणा मोटर मार्ग का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कीर्तिनगर के करीब छह गांवों की मांग 30 साल बाद पूरी हो गई है। ग्रामीणों ने सौडू जाखी गवाणा ग्वाड मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले भैरव मंदिर में रात्रि जागरण किया। बुधवार को विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने मोटरमार्ग का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करवाया।
अदरक उत्पादन के लिए मशहूर गवाणा, जाखी, पिलखी, सौडू, कोटी आदि के ग्रामीण 30 वर्षों से गांवों को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग कर रहे थे। वन भूमि आड़े आने से आज तक उक्त गांव मोटर मार्ग से नहीं जुड़ पाए। इससे ग्रामीणों द्वारा उत्पादित अदरक की उन्हें आधी कीमत भी नहीं मिल पाती थी। कई बार खरीददार न पहुंचने से ग्रामीणों का कुंतलों अदरक खेतों और घरों में ही सड़ जाता था। बुधवार को विधायक विनोद कंडारी ने 128.17 लाख की लागत से पांच किमी मोटर मार्ग का शिलान्यास कर ग्रामीणों का वर्षाें पुराना सपना साकार किया। विधायक ने कहा कि उक्त गांवों को मोटर मार्ग से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता में था। इससे जहां ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिलेगी वहीं उन्हें अपने उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। कार्यक्रम के बाद विधायक ने बीरखाल-बरसीला-मजूली मोटरमार्ग का भी शिलान्यास किया। क्षेत्र को विधायक निधि से एक एंबुलेंस भी उपलब्ध करवाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी आर्य, प्रधान सुनीता देवी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रणजीत सिंह जाखी, चंद्रपाल सिंह, उत्तम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।