फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Construction of DM office building without a map

बिना नक्शा हो रहा है जिलाधिकारी कार्यायल भवन निर्माण

Sun, 19 Jan 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Construction of DM office building without a map
ौड़ी में निर्माणाधीन जिलाधिकारी कार्यालय भवन। - फोटो : PAURI
मुख्यालय स्थित जेल बगीचे में निर्माणाधीन जिलाधिकारी कार्यालय भवन बिना नक्शे के ही बन रहा है। भवन लगभग बनकर तैयार हो चुका है। वहीं तीन मंजिला भवन का नक्शा नहीं होने पर जिला विकास प्राधिकरण भवन का चालान काट चुका है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित जेल बगीचे में वर्ष 2013 को जिलाधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लेकिन भवन के निर्माण कार्य से पहले तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्रेश यादव व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम के बीच खूब तनातनी देखने को मिली थी। यादव जेल बगीचे में भवन निर्माण कराना चाहते थे। लेकिन पालिकाध्यक्ष बेनाम ने भवन को अन्यत्र बनाए जाने को लेकर आंदोलन छेड़ दिया था। मामले में उच्च न्यायालय से आदेश मिलने पर भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। वर्ष 2015 में बजट समाप्त होने के बाद से भवन का निर्माण कार्य लटक गया। पांच वर्ष बाद अब भवन का शेष निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता मातंग मलासी ने बताया कि जिले वासियों को जिलाधिकारी कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का सात वर्षों से पूर्ण होने का इंतजार है। लेकिन भवन का निर्माण बिना नक्शे के ही हो रहा है, जो स्वयं में जिला प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है। कहा कि प्रशासन व प्राधिकरण एक ओर लोगों को बिना नक्शा पास भवन निर्माण नहीं करने दे रहा है। लगातार भवनों का चालान, सील किए जाने व ध्वस्तीकरण के आदेश हो रहे हैं। लेकिन जिलाधिकारी कार्यालय भवन के निर्माण को बिना नक्शे के ही बनने दिया जा रहा है। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व एडीएम पौड़ी डा. एसके बरनवाल ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय भवन निर्माण बिना नक्शे के हो रहा है। जिसको लेकर भवन का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में भवन का नक्शा सहित बिजली, पानी, अग्निशमन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed