फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Connect tourism circuit with rural livelihood: Commissioner

पर्यटन सर्किट को ग्रामीण आजीविका से जोड़े अधिकारी: आयुक्त

Sat, 17 Aug 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Connect tourism circuit with rural livelihood: Commissioner
पौड़ी। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, सूचना सचिव व आयुक्त गढ़वाल मंडल दिलीप जावलकर ने सीता माता सर्किट का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्किट के तहत आने वाले धार्मिक व पर्यटन स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सर्किट को ग्रामीण आजीविका से जोड़ने पर अधिकारियों को विशेष रूप से जोर देना है। आयुक्त ने ग्रामीणों से सीता माता मंदिर, लक्ष्मण मंदिर के पौराणिक महत्व की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

शनिवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त दिलीप जावलकर ने सीता माता सर्किट का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्किट के तहत पौराणिक रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग, सीताकोटी, विद्याकोटी, देवल स्थित लक्ष्मण मंदिर व फलस्वाड़ी गांव स्थित सीता माता मंदिर सहित अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। आयुक्त जावलकर ने निरीक्षण के दौरान सीता माता मंदिर व लक्ष्मण मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर की पौराणिक मान्यताओं की जानकारी ली। उन्होंने पुरातत्व, संस्कृति व पर्यटन विभाग को मंदिर परिसर को विकसित करने के निर्देश दिए। आयुक्त जावलकर ने कहा कि उत्तरकाशी में 2-3 वर्ष पहले दयारा में बटर फेस्टिवल का शुभारंभ किया था, जहां आज बड़ी संख्या देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। कहा कि अकेले रैथल गांव में 21 होम स्टे संचालित हो रहे हैं, जबकि बार्सू गांव में 15 होम स्टे प्रस्तावित हैं। आयुक्त ने पौराणिक वास्तुशिल्पी रक्षित पांडे को स्थलों की पौराणिक मान्यता के अनुरूप विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोट महादेव व महर्षि वाल्मीकि मंदिर का निरीक्षण भी किया। इससे पूर्व उन्होंने फलस्वाडी में डीएम पौड़ी की पहल से बने पहाड़ी व आधुनिक शैली के सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर, ग्राम पंचायत अधिकारी को रख-रखाव के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु खुराना, एसडीएम सदर मनीष कुमार, निवर्तमान प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, निवर्तमान ग्राम प्रधान देवल नितिन उप्रेती, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, क्षेत्रिय पुरातत्व अधिकारी आशीष कुमार, संजय बलूनी, प्रेम चंद ध्यानी, एनटी रामपाल सिंह रावत, लक्ष्मण मंदिर पुजारी वीरेंद्र पांडे, सीता माता मंदिर पुजारी विद्यादत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed