फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress's demonstration regarding city's problems

Pauri News: नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Congress's demonstration regarding city's problems

विज्ञापन
श्रीनगर। शुक्रवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी का ओर से नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक व काबीना मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की, साथ ही निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। घिल्डियाल ने कहा कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत कूड़े के ढेर, अतिक्रमण, नालियों की सफाई, सड़कों के गड्ढों जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। इस संदर्भ में कांग्रेसियों ने निगम प्रशासन को मौखिक और लिखित रूप से ज्ञापन दिया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। चेतावनी देते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि यदि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में संजय कुमार, लाल सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, पूर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed