{"_id":"679d05c5e57e6e57350fd6fc","slug":"congressmen-involved-in-anti-party-activities-will-be-expelled-pauri-news-c-5-1-gkp1010-608215-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कांग्रेसियों का होगा निष्कासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कांग्रेसियों का होगा निष्कासन
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी जिला कार्यालय में समीक्षा हुई। निर्णय लिया गया कि निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों शामिल सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जिलाध्यक्ष विनोद नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने निकाय चुनाव में पार्टी को मिली हार को चिंताजनक बताया।
हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही। जिस पर पार्टी पदाधिकारियों ने जनता का आभार भी जताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियाें में शामिल रहने वालाें को निष्कासित किए जाने की संस्तुति के लिए प्रदेश अध्यक्ष का रिपोर्ट भेजी जाएगी। बताया कि फिलहाल चार पदाधिकारियों को चिह्नित किया गया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भरत रावत, सुनील लिंगवाल, जगहमोहन रावत, दीपक असवाल, वीरेंद्र रावत और अनूप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन