{"_id":"679917764417520d0b054a71","slug":"congressmen-burnt-the-effigy-of-the-state-government-and-demonstrated-on-the-khanpur-dispute-pauri-news-c-5-1-gkp1010-605650-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: खानपुर विवाद पर कांग्रेसियों ने जलाया प्रदेश सरकार का पुतला, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: खानपुर विवाद पर कांग्रेसियों ने जलाया प्रदेश सरकार का पुतला, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। खानपुर में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि सीटिंग विधायक व पूर्व विधायक के बीच इस प्रकार के विवाद ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।कलक्ट्रेट परिसर के पास एकत्रित कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि देवभूमि में विधायक ही अब कानून व्यवस्था को बर्बाद करने पर आमादा हैं। कहा कि गणतंत्र दिवस पर विधायक उमेश कुमार व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को तार-तार कर दिया।
पूर्व विधायक ने अवैध हथियार हवा में लहराकर फायर झोंकने का निंदनीय कार्य किया। खानपुर के विधायक ने पिस्टल को हवा में लहराकर पद की गरिमा का अनादर किया है। दोनों की अर्मयादित भाषा निंदनीय है। मांग उठाई कि पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जबकि विधायक उमेश कुमार की विधायकी तत्काल निलंबित की जाए। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव दीपक असवाल, महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत, जिलाध्यक्ष अनु.जाति श्रीकांत, नगर अध्यक्ष भरत रावत, उपेंद्र रावत और यशोदा नेगी आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
मुकेश