{"_id":"64b688bc4a5498d6ce053514","slug":"congress-will-give-full-support-to-family-members-to-get-justice-for-ankita-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-776-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ‘अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस परिजनों का देगी पूरा साथ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ‘अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस परिजनों का देगी पूरा साथ’
Tue, 18 Jul 2023 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 18 Jul 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
विधायक विक्रम नेगी ने अंकिता के परिजनों को कानूनी सहायता के लिए दी एक लाख की धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। अंकिता भंडारी वीरेंद्र सिंह की बेटी के साथ ही पूरे देश की बेटी थी जिसे न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस परिजनों का पूरा साथ देगी। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रतापनगर क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने यह बातें कहीं। अंकिता भंडारी के गांव श्रीकोट से लौटे विधायक नेगी ने कहा कि अंकिता के माता-पिता से मिलकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई और कानूनी सहायता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से 1 लाख 11 हजार की धनराशि दी गई।
उन्होंने सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने तथा नौकरी बेचने का आरोप लगाया। नेगी ने अंकिता भंडारी मामले, भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से करवाने, टिहरी बांध आदि परियोजनाओं में प्रदेश के युवाओं को नियमानुसार नियुक्ति देने की मांग की गई। इस मौके पर प्रदीप तिवाड़ी, नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, पूर्व पार्षद टीटू त्यागी, देवेंद्र सिंह, ललित भद्री, पूर्व प्रधान बुद्धि सेमवाल, महेश जोशी, अनमोल भंडारी, राहुल खरोला और अमन पंवार आदि मौजूद थे।