फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress staged a sit-in to get justice for Ankita

Pauri News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने दिया धरना

Wed, 05 Jul 2023 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 05 Jul 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Congress staged a sit-in to get justice for Ankita
फोटो
विज्ञापन

मनीष खंडूड़ी ने सरकार से अंकिता के परिजनों की मांग पूरा करने की उठाई मांग
कहा, न्याय दिलाने के लिए गढ़वाल के हर शहर में होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरना दिया। उन्होंने सरकार से अंकिता के माता-पिता की मांग (सरकारी वकील को हटाने) को पूरा करने की मांग की। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि कांग्रेस अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बदरीनाथ से लेकर कोटद्वार तक गढ़वाल के सभी शहरों में आंदोलन करेगी। मनीष खंडूड़ी ने अंकिता के माता-पिता से भी मुलाकात की।

इसके बाद हुई पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को 10 माह का समय बीत गया है लेकिन मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में नहीं चलाया गया। कहा कि इसके अलावा अंकिता के भाई को आज तक सरकारी नौकरी देने का वादा भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है जिससे अंकिता के परिजन सरकार से खासे नाराज हैं। इससे पहले बुधवार सुबह उन्होंने अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट जाकर अंकिता की माता सोनी देवी और पिता वीरेंद्र भंडारी से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत, सरिता नेगी, नवलकिशोर, गोपाल, उपेंद्र रावत, वीर प्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed