{"_id":"6111554c8ebc3e7c9b565647","slug":"congress-s-reply-journey-starts-from-tehsil-headquarters-shrinagar-news-drn3870362188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील मुख्यालय से कांग्रेस की जवाब दो यात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील मुख्यालय से कांग्रेस की जवाब दो यात्रा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जवाब दो यात्रा का तहसील मुख्यालय से शुभारंभ किया गया है। यह यात्रा पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी अगुवाई में 20 अगस्त तक क्षेत्र की सभी न्याय पंचायतों में पहुंचेगी।
सोमवार को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी और कुंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रदेश व क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जवाब दो यात्रा की शुरुआत की गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालने के बाद तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी ने कहा कि जवाब दो यात्रा में देवस्थानम बोर्ड, एनसीसी अकादमी, बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के निर्माण व कुंभ क्षेत्र देवप्रयाग को बजट न दिए जाने, तीर्थनगरी में बस अड्डे पर पार्किंग निर्माण न किए जाने आदि मुद्दे भी शामिल किए गए हैं। जवाब दो यात्रा व तिरंगा यात्रा में नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत, सेवादल अध्यक्ष राजेंद्र चंद, प्रदेश सचिव राकेश बिष्ट, श्याम लाल, जिला प्रवक्ता उत्तम असवाल, राम नारायण नौटियाल, मकान सिह चौहान, डॉ. जेपी उनियाल, मुकेश प्रयागवाल, दीपक रतूड़ी, सुनील कुमार, माणिक लाल, आशीष पंवार, जगदीश आर्य, अनुसूया मिश्रा, शीला पंचभैया आदि शामिल थे। संवाद