फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress observed silent fast in support of Ankita's family

Pauri News: अंकिता के परिजनों के समर्थन में कांग्रेस ने किया मौन उपवास

Tue, 09 Jan 2024 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 09 Jan 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Congress observed silent fast in support of Ankita's family
कलक्ट्रेट परिसर में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लेकर सांकेतिक धरना देते कांग्रेसजन-संवाद
फोटो
विज्ञापन

कहा, 14 से शुरू की जाएगी न्याय यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। अंकिता भंडारी के पिता की ओर से वीआईपी का नाम उजागर करने व वनंतरा रिजॉर्ट में तोड़फोड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी (पौड़ी) ने डीएम कार्यालय के बाहर मौन उपवास किया। साथ ही डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सांकेतिक धरने के बाद कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। 14 जनवरी से उत्तराखंड में अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने प्रदेश में हुए विभिन्न घोटालों पर सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, सेवादल नगर अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी (कोटद्वार) के कार्यकर्ताओं ने अंकिता हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कमेटी जिलाध्यक्ष विनोद डबराल एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल ने इस संबंध में एडीएम ईला गिरी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की ओर से अंकिता के माता-पिता को न सुरक्षा प्रदान की जा रही है और न ही उनकी मांगों पर कार्रवाई की जा रही है। ज्ञापन भेजने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलबर प्रताप सिंह, रमेश चंद्र खंतवाल, प्रवेश रावत, जावेद, मोहम्मद अनस, नितिन सिंह और फरहान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed