फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress burnt the effigy of the Health Minister in Pauri.

Pauri News: पौड़ी में कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला

Sat, 07 Dec 2024 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the Health Minister in Pauri.

विज्ञापन
पौड़ी। प्रदेश में लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पौड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने चेताया कि मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शनिवार को जिला मुख्यालय पौड़ी के कलेक्ट्रेट गेट के बाहर कांग्रेसी एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी कर उनके पुतले को आगे के हवाले किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार लचर होती जा रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने को लेकर बीते रोज देहरादून में धरना दिया था। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छिपा नहीं हैं। वहीं उन्होंने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष भरत भारत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम रावत, युकां जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, विनोद दनोसी, मनमोहन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed