फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congreso quem efigie del gobierno contra la inflacin

कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका

Sat, 20 Feb 2021 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Congreso quem efigie del gobierno contra la inflacin
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में चरम पर पहुंची महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। हर दिन पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष त्रिलोक रावत के नेतृत्व में बस स्टेशन से शांति बाजार, संगम मार्ग होते हुए तहसील मुख्यालय तक जलूस निकाला और डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की। जुलूस के बाद आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी महंगाई बोझ तले दबता जा रहा। खाने पीने की चीजें आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष नंदन टोडरिया, मुकेश प्रयागवाल, जगदीश आर्य, दिनेश मास्टर, रोहित कोटियाल, नटवरलाल, रमाकांत पंचभैया, भरत सिह, अनसूया मिश्रा, दीपक रतूड़ी, विनोद जोशी, नीरज रावत, विजय राम, अनिरुद्ध कोटियाल, मया पंचभैया, शीला देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed