{"_id":"692c231d362791945e06cbc0","slug":"concern-over-wild-animal-attacks-and-migration-at-bhagirathi-kala-sangam-meeting-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-118613-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भागीरथी कला संगम की बैठक में जंगली जानवरों के हमलों और पलायन पर चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भागीरथी कला संगम की बैठक में जंगली जानवरों के हमलों और पलायन पर चिंता
Sun, 30 Nov 2025 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 30 Nov 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। भागीरथी कला संगम ने रविवार कल्याणेश्वर मंदिर प्रांगण में बैठक की। बैठक में संस्था के चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में गढ़वाल क्षेत्र में बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमलों पर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि गांवों में जागरूकता की कमी के कारण लोग अक्सर हादसों का शिकार हो जाते हैं। इस पर लोगों को जागरूक करने के लिए जनगीत, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक माध्यमों का उपयोग करने पर सहमति बनी। संस्था ने यह भी निर्णय लिया कि पलायन और जंगली जानवरों की समस्या पर आधारित एक लघु फिल्म जल्द तैयार की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता भगवती प्रसाद पुरी और संचालन मदन गड़ोई ने किया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े नए सदस्य अवधेश मणि का स्वागत कर टीम का विस्तार भी किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल, पदमेंद्र रावत, संजय कोठारी, दीनबंधु चौहान, रवि पुरी, धर्मेंद्र, किशोरी नौटियाल, राजेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।