फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Competitions will be held on 10th by Umesh Doval Memorial Trust.

Pauri News: उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से प्रतियोगिताएं 10 को होंगी

Thu, 07 Dec 2023 03:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 03:29 PM IST
विज्ञापन
Competitions will be held on 10th by Umesh Doval Memorial Trust.
पौड़ी। उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से 10 दिसंबर को रेखांकन, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ट्रस्ट हर वर्ष छात्र-छात्राओं में रचनाशीलता व सृजनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। ट्रस्ट के सचिव आशीष नेगी ने बताया कि 10 दिसंबर को डीएवी इंटर काॅलेज पौड़ी परिसर में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। धरणीधर चंदोला स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में कक्षा 4 से 6 और जूनियर वर्ग में कक्षा 7 से कक्षा 9 के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। नेगी ने बताया कि चित्रकार बी. मोहन नेगी स्मृति रेखांकन प्रतियोगिता व राजेंद्र रावत ‘राजू’ निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 से कक्षा 12 के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। चित्रकला के परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे जबकि रेखांकन व निबंध प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed