फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CMO inspected the health units of Dugadda

Pauri News: सीएमओ ने दुगड्डा की स्वास्थ्य इकाइयों का किया निरीक्षण

Mon, 14 Sep 2026 05:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected the health units of Dugadda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ. मेघना असवाल ने विकासखंड दुगड्डा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा, यूपीएचसी दुगड्डा, लालपानी, मोटाढाक, झंडीचौड़-कलालघाटी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर काशीरामपुर, लालपानी व पदमपुर का निरीक्षण किया। पीएचसी दुगड्डा में चिकित्सालय भवन में करंट आने की समस्या का तत्काल समाधान कराने और इमरजेंसी वार्ड को व्यवस्थित रखने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दिए।

सीएमओ ने सभी चिकित्सा इकाइयों के इमरजेंसी और प्रसव वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने को कहा। मौसमी बीमारियों डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश भी दिए, ताकि मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। कलालघाटी स्थित बीपीएचयू लैब का निरीक्षण करते हुए सीएमओ ने लैब के लिए स्वीकृत सभी पदों को भरने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएमओ ने कोटद्वार स्थित डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों के उपचार, साफ-सफाई और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed