{"_id":"584adce94f1c1b104f44ab37","slug":"clean-india-campaign-is-flying-apart","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी/पाबौ।
Updated Fri, 27 Jan 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित पाबौ ब्लाक में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हो रहे हैं। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। एक पुराना शौचालय है, जो जीर्ण-शीर्ण हालत में है।
विज्ञापन
पाबौ ब्लॉक मुख्यालय के अंतर्गत लगभग 148 गांव आते हैं। इनमें लगभग 74 गांवों के लोग प्रतिदिन खरीदारी करने एवं अन्य कार्यों के लिए पाबौ बाजार आते हैं। पैठानी, तरपालिसैंण, थलीसैंण, रामनगर, स्योलीखंड से भी भारी संख्या में लोग पाबौ बाजार में अन्य कार्यों के लिए खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सार्वजनिक शौचालय नहीं होने लोग खुले में शौच व लघुशंका करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
वहीं दुकानदार हेमंत गुसाई, संजय ढौंढियाल, विपिन कोठियाल, शास्त्री कृष्णबल्व पोखरियाल, बिक्रम सिंह भंडारी, टैक्सी यूनियन के मुंशी नंदराम पोखरियाल ने शासन प्रशासन से पाबौ बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन