फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Children of GIC opened Kadakot in open

खुले में बैठते हैं जीआईसी खोला कड़ाकोट के बच्चे

Sat, 17 Aug 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Children of GIC opened Kadakot in open
जीआईसी खोला कड़ाकोट के जर्जर भवन में पढ़ाई करते हुए बच्चे - फोटो : SHRINAGAR
टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लाक में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज खोला कड़ाकोट की दो कक्षाएं जर्जर विद्यालय भवन के बरामदे में चल रही हैं। भवन की स्थिति खराब होने के कारण अन्य कक्षाएं दो अलग-अलग स्थानों में चल रही हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय कीर्तिनगर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज खोला कड़ाकोट का भवन लगभग चार दशक पुराना है। विगत मई माह तक कक्षाएं इसी जर्जर भवन में संचालित हो रही थीं। विगत 31 मई को विद्यालय के तीन कक्षा कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष और कार्यालय कक्ष आग की भेंट चढ़ गए थे। इसके बाद पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

वर्तमान में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं इससे लगभग एक किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय सील के 2 कक्षा कक्षों में चल रही हैं। छात्र संख्या कम होने से यह प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुका है। जूनियर सेक्शन में 38 बच्चे अध्ययनरत हैं, वहीं 9, 10 और 12 वीं की कक्षाएं खोला में स्थित कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशाला या खुले में चल रही हैं। कंप्यूटर लैब में कार्यालय का सामान भी रखा गया है। इसके अलावा बच्चे विज्ञान प्रयोगशाला के बरामदे में बैठते हैं। जब मौसम ठीक होता है, तो बच्चे खुले में बैठते हैं। मौसम ठीक न होने पर तीन कक्षाएं और ऑफिस कंप्यूटर लैब में चलते हैं। जबकि कक्षा 11 की कक्षा यहां से करीब 4 किलोमीटर दूर राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार के साथ चल रही है। ऐसी स्थिति में खोला के शिक्षकों को दो अलग-अलग ड्यूटी करनी पड़ रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश बडोनी ने बताया कि 4 शिक्षक खोला और 4 शिक्षक सील में पढ़ाते हैं। उनकी ड्यूटी एक दिन अदला-बदली करके लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने भवन को ध्वस्त किया जाना है। यहां छात्र संख्या ज्यादा नहीं है, इसलिए ज्यादा बड़े भवन का निर्माण नहीं किया जाएगा। भवन का इस्टीमेट महानिदेशालय को भेज दिया गया है।
-एसपी सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed