फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   child cook shows variety dishes

नन्हे मुन्नों की दिखी पाक निपुणता

Mon, 16 Nov 2015 07:31 PM IST
लैंसडौन
लैंसडौन Updated Mon, 16 Nov 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
आर्मी स्कूल के बाल मेले में बच्चों की वाणिज्यिक और पाक प्रतिभा के दर्शन हुए। मेले का शुभारंभ ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल सुदीप कुमार ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के संवाहक हैं। जो हमारी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जेम्स एंथोनी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


बाल मेले में अतिथियों का स्वागत पारंपरिक ढंग से पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। पर्यावरण संतुलन में पशु - पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए बच्चों ने मेले में आए अतिथियों का ध्यान खींचा। छात्र-छात्राएं विभिन्न पक्षियों के परिधान अपने बदन पर धारण किए हुए थे। कई बच्चे पशुओं के आकर्षक मुखौटे मुंह पर धारण किए हुए थे। बाल मेले में बच्चों ने कई तरह की सामग्री बनाई हुई थी। इनमें मूंगफली चाट, फ्रूट क्रीम चाट, नींबू चाट, चाउमिन, इडली-डोसा, छोले-भटूरे, गुजराती, समोसे, कचोरी, खम्मन-ढोकला आदि थे। इससे बच्चों की पाक विद्या की निपुणता झलकी। इसके अलावा बच्चों ने पैक सामग्री की भी बिक्री की। स्टालों में कई तरह के गेम भी रखे हुए थे। गुब्बारा फोड़, हुक बॉटल, बाल गेम्स, रिंग गेम्स का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। कई स्टालों में छात्र आकर्षक विविध परिधानों में बैठे लोगों को आकृष्ट कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed