फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chaukhamba Hostel vacated as a security precaution.

Pauri News: सुरक्षा को देखते हुए चौखंबा छात्रावास कराया खाली

Thu, 24 Sep 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 24 Sep 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Chaukhamba Hostel vacated as a security precaution.
फोटो
विज्ञापन

नए भवन के लिए 19.80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर का चौखंबा छात्रावास खाली कर दिया गया है। करीब पांच दशकों पुराना यह भवन सुरक्षा कारणों से जर्जर हो चुका था। विवि प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए इसे खाली कराया है। यहां रह रहे छात्रों को बिड़ला परिसर के त्रिशूल, बाबू जगजीवनराम और चौरास स्थित श्रीदेव सुमन छात्रावासों में स्थानांतरित किया गया है। विश्वविद्यालय अब इसी स्थल पर एक नए आधुनिक छात्रावास का निर्माण करेगा।

मुख्य छात्रावास अधीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि भवन पुराना होने के कारण यह कदम उठाया गया। नए छात्रावास भवन के लिए हायर एजुकेशन फंडिंग एजेंसी को 19.80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। सहायक अभियंता महेश डोभाल के अनुसार, इस प्रस्ताव में सीटों की क्षमता बढ़ने के साथ ही अतिआधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed