फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chardham Yatra arrangements should be made carefully: Commissioner

चारधाम यात्रा व्यवस्था की जाए चाक-चौबंद : आयुक्त

Tue, 19 Apr 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra arrangements should be made carefully: Commissioner
आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार ने चारधाम यात्रा से जुड़े कार्यों को आगामी 30 अप्रैल से पहले चाक-चौबंद किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि मार्ग पर पहली बार 60 वाटर एटीएम स्थापित किए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को आयुक्त कार्यालय सभागार पौड़ी में आयुक्त सुशील कुमार ने चारधाम यात्रा की तैयारी बैठक ली। आयुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत रुद्रप्रयाग व चमोली जिलों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि, लोनिवि एनएच खंड, स्वास्थ्य आदि विभागों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा रूटों के प्रमुख स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया जाए। आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर सिरोहबगड़, लामबगड़, पागल नाला, चमधार सहित अनेक डेंजर जोन हैं। इसके अलावा अधिकारियों को चंबा से धरासू बैंड पर बने नए डेंजर जोन को वर्षा व यात्रा से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। ग्रीष्मकाल लंबा होने के चलते विद्युत कटौती की संभावना है, लेकिन चारधाम यात्रा मार्ग पर कटौती नहीं किए जाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। आयुक्त ने श्रीनगर में यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के चलते यहां पर 24 घंटे पानी की आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed