फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Changing the name of mother Ganga is messing with public sentiment: you

मां गंगा का नाम बदलना जनभावना से खिलवाड़ : आप

Thu, 15 Oct 2020 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Changing the name of mother Ganga is messing with public sentiment: you
पौड़ी में प्रेस वार्ता करते आप के सेक्टर प्रभारी निशांत रौथाण। - फोटो : PAURI
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर मां गंगा का नाम बदलकर देवधारा रखे जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि मां गंगा का नाम बदलना मां के वैभव और जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है। महाकुंभ जैसे पर्व से पहले सरकार की इस अनैतिक कार्यशैली का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के सेक्टर प्रभारी निशांत रौथाण ने कहा कि वर्ष 2016 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मां गंगा का नाम स्कैप चैनल रखा। भाजपा ने उस समय सत्ता में आते ही मां गंगा का नाम पुन: वापस रखने की बात कही, लेकिन सत्ता में चार साल रहने के बाद अब प्रदेश सरकार ने मां गंगा का नाम वापस रखने के स्थान पर देवधारा रख दिया है। प्रदेश सरकार की इस अनैतिक कार्यशैली का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को नोटिस भेजे गए। नोटिस की प्रतियां फाड़कर विरोध भी जताया। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोहर लाल पहाड़ी व गजेंद्र चौहान ने कहा कि पार्टी बेहतर शिक्षा, ग्राम क्लीनिक सहित जनहित के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। पहाड़ी ने चारधाम यात्रा के लिए देवप्रयाग, सबदरखाल, पौड़ी, बुआखाल होते हुए आदिबदरी को जोड़कर वनवे बनाने की मांग भी की। इस दौरान विजय मोहन रावत, कीर्ति सिंह चौहान, अब्बल सिंह, धीरज कोली, मनोज चौहान, ठाकुर सिंह नेगी और श्रीधर पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed