फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   challenge antibiotic

एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीवाणु चुनौती

Mon, 16 Nov 2015 09:30 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Mon, 16 Nov 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
संक्रामक रोग के निदान के लिए ली जाने वाली एंटीबायोटिक्स का अधिक सेवन जहां खतरनाक माना जाता है, वहीं इसका डोज अधूरे में छोड़ना भी घातक है। अधूरी दवाइयों के सेवन से मनुष्य के शरीर में बैक्टीरिया (जीवाणु) एंटीबायोटिक रजिस्टेंस (प्रतिरोधी) हो जाते हैं। इससे भविष्य में रोगी का संबंधित एंटीबायोटिक्स से उपचार नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


सबसे खतरनाक पहलू यह है कि एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीवाणु एक से दूसरे मनुष्य में संक्रमित हो जाते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में इसे चेतावनी के तौर पर माना जा रहा है। राजकीय मेडिकल कालेज इस पर वृहद अध्ययन कर रहा है।  देखा जा रहा है कि अभी किसका कितना प्रभाव है, ताकि कालेज/अस्पताल में एंटीबायोटिक पॉलिसी बनाई जा सके। इससे सारे चिकित्सक उसके मुताबिक एंटीबायोटिक दे सकेंगे।
विज्ञापन

लगभग 70 सालों से संक्रामक रोगों के निदान के लिए एंटीबायोटिक्स का प्रयोग किया जा रहा है। एंटीबायोटिक्स ने रोगों और मौत का ग्राफ कम किया है। हालांकि इसके प्रयोग में जागरूकता की कमी ने नई समस्या खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के माइक्रोबायलोजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा. शेखर पाल कहते हैं कि सामान्यत: मरीज को चिकित्सक तीन, पांच या सात दिन तक एंटीबायोटिक प्रयोग करने की सलाह देते हैं, लेकिन मरीज दो दिन बाद स्वस्थ महसूस करने पर एंटीबायोटिक का सेवन बंद कर देता है। बची हुई दवाइयों को भविष्य में तबियत खराब होने की दशा में काम आएंगी, यह सोचकर संभाल देता है। कई बार पूरी डोज लेने के बाद भी मरीज ठीक नहीं होता तो वह सीधे मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक खरीद लेता है। यह तीनों स्थिति खतरनाक हैं। तीनों ही दशा में मरीज के शरीर में एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीवाणु हो जाते हैं। ऐसे में फिर एंटीबायोटिक बदलनी पड़ती है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनका विभाग फिलहाल यह अध्ययन कर रहा है कि कितने रोगी प्राइमरी बैक्टीरिया से संक्रमित हैं और कितने प्रतिरोधी बैक्टीरिया से।


समय और मात्रा महत्वपूर्ण
श्रीनगर। रोग के निदान में डोज एंड ड्यूरेशन (मात्रा और समय) की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि सही समय पर सही मात्रा नहीं ली, तो एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीवाणु फैलने की आंशका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed