फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cervical cancer screening will be done in Base Hospital

बेस अस्पताल में होगी सर्वाइकल कैंसर की जांच

Thu, 30 Sep 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Cervical cancer screening will be done in Base Hospital
महिलाओं को अब सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में हर बुधवार को प्रीवेटिंव ऑनकोलॉजी क्लीनिक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के मामले में भारत विश्व में चौथे नंबर पर है। विश्व में वर्ष 2020 में 6 लाख 4 हजार मरीजों में 3 लाख 42 हजार महिलाओं की मौत हुई। भारत में भी इस कैंसर के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जबकि शुरूआत में कैंसर का पता लगने पर आसानी से उपचार किया जा सकता है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में पैथोलॉजी व गाइनी विभाग के सहयोग से प्रत्येक बुधवार को प्रीवेटिंव आन्कोलॉजी क्लीनिक चलाई जाएगी। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डा. नवज्योति बोरा व डा. दीपा हटवाल द्वारा पेप सिमर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed