{"_id":"6787ede29cc9ae4dbc0d6dec","slug":"cdo-inspected-various-schemes-in-thalisain-pauri-news-c-5-1-gkp1010-595328-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सीडीओ ने थलीसैंण में विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सीडीओ ने थलीसैंण में विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। मुख्य विकास अधिकारी ने थलीसैंण ब्लॉक में एनआरएलएम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक में मत्स्य पालन की संभावनाओं को देखते हुए युवाओं को इसका अधिक से अधिक लाभ दिलाने को कहा।सीडीओ गिरीश गुणवंत ने थलीसैंण ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कपरोली में संचालित हो रहे घी ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में दुग्ध उत्पादों एवं प्रसंस्करण के लिए मशीनीकरण का इस्तेमाल करने को कहा। ग्राम पंचायत जल्लू में निर्माणाधीन ग्रेडिंग सेंटर का निरीक्षण करते हुए बीडीओ को इसे गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही सीडीओ ने जल्लू स्थित आलू कोल्ड स्टोर में आलू बीजों के उचित रखरखाव व काश्तकारों को इसे समय पर वितरित करने को कहा।
उन्होंने ग्राम पंचायत बघेली में बनाए गए अमृत सरोवर में मत्स्य पालन की संभावनाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मुहैया करवाए जाएंगे। सीडीओ ने प्रगतिशील काश्तकार वीरेंद्र सिंह द्वारा किए जा रहे मत्स्य पालन, पॉली हाउस, सब्जी उत्पादन व मुर्गी पालन आदि प्रोजेक्टों का निरीक्षण कर उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने नगर पंचायत थलीसैंण में निकाय चुनाव के तहत तैयारियों का जायजा भी लिया। इस मौके पर बीडीओ टीकाराम कोटियाल, रीप परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट, पूरन सिंह, अवर अभियंता मनरेगा संतोष नेगी और मुकेश चौहान आदि शामिल रहे।