फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Case registered against unknown in apprehension of murder

हत्या की आशंका में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 23 Feb 2022 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
Case registered against unknown in apprehension of murder
कार में मृत मिले व्यक्ति की मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नायब तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित अपर चोपड़ा निवासी 34 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र राजेश सिंह 20 फरवरी को कोटद्वार रोड पर गहड़धार के पास अपनी कार में मृत मिला था। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। बुधवार को मृतक दीपक सिंह के भाई मुकेश सिंह ने नायब तहसीलदार पौड़ी सब्बल सिंह कठैत को भाई की हत्या की आशंका जताते हुए एक शिकायती पत्र सौंपा। नायब तहसीलदार कठैत ने बताया कि दीपक सिंह 18 फरवरी को सुबह खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। इसके बाद वह 20 फरवरी को कार में मृत मिला था। मृतक के पास से कीटनाशक की शीशी भी बरामद हुई थी। नायब तहसीलदार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed